UK Top News: उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, इस दिन बंद होंगे गंगोत्री के कपाट, मिठाईयों के लिए नया नियम

उत्तराखंड: प्रदेश के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ा। पढ़ें पूरी खबर उत्तराखंड: अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्तूबर से प्रदेश में नया नियम लागू उत्तराखंड में अब मिठाई की दुकानों पर खुली मिठाइयों की निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट भी बतानी होगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। 26 अक्टूबर 2026 से दुकानों में बिक्री के लिए रखी खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे व काउंटर पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट या यूज बाई डेट लिखना अनिवार्य होगा। खाद्य संरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।पढ़ें पूरी खबर उत्तराखंड: दस नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, फिर मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शारदीय नवरात्र के नवमी पर्व पर गंगोत्री मंदिर समिति ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त निर्धारित किया। कपाट बंद होने के साथ ही गंगोत्री धाम में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। इसके बाद अगले छह माह तक श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में दर्शन कर सकेंगे।पढ़ें पूरी खबर उत्तराखंड मौसम अपडेट:मानसून की विदाई के बाद सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 23 अक्तूबर से बदलाव के आसार

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 15:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UK Top News: उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, इस दिन बंद होंगे गंगोत्री के कपाट, मिठाईयों के लिए नया नियम #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandTopNews #UttarakhandNewsToday #UttarakhandNewGovernor #GangotriDham #SubahSamachar