उत्तराखंड: कांग्रेस नेताओं पर वीडियो गेम बनाकर किसने किया खेल? सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर बना उत्तराखंड कांग्रेस का लंका दरबार गेम खूब वायरल हो रहा है। इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम हरीश रावत, पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, प्रवक्ता गरिमा दसौनी और पूर्व अध्यक्ष करन माहरा को रावण के कैरेक्टर में दिखाया गया है। इन पर भगवान राम के रूप में गेम खेलने वाला हमला करता है। उसका अंत हो जाता है। अंत में गेम प्लेयर को इसका एक स्कोर मिलता है। गेम का जो लिंक वायरल है, उस पर क्लिक करते ही गेम के पहले राउंड में करन माहरा आते हैं। उनके नाम के साथ ही उन पर आरोप लिखा आता है। उनके रावण कैरेक्टर का अंत करने के लिए अग्निअस्त्र से हमले का विकल्प आता है। इसी प्रकार, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी के नाम के साथ आरोप लिखे आते हैं। उनके रावण कैरेक्टर पर हमले के लिए वरुणास्त्र का विकल्प आता है और साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का प्रचार भी लिखा आता है। गेम के तीसरे राउंड में हरक सिंह रावत का कैरेक्टर आता है। उन पर दो आरोप लिखे आते हैं। उनके इस रावण कैरेक्टर के अंत के लिए नागास्त्र का विकल्प आता है, सख्त भू कानून के प्रचार के साथ। चौथे राउंड में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का रावण कैरेक्टर आता है। उन पर दो आरोप लिखे आते हैं। उनके इस कैरेक्टर के अंत के लिए वायवास्त्र का विकल्प मिलता है, जिसके साथ अग्निवीर सेल गठन का प्रचार भी आता है। UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद और अंकिता हत्याकांड की जांच में नया मोड़, केदारनाथ धाम आएंगी राष्ट्रपति
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 22, 2026, 00:31 IST
उत्तराखंड: कांग्रेस नेताओं पर वीडियो गेम बनाकर किसने किया खेल? सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandCongress #Congress #UttarakhandNews #VideoViral #CongressLankaDarbar #SubahSamachar
