फीफा विश्वकप 2026: कौन बना ग्रुप स्टेज का बेस्ट गोल स्कोरर? मेसी-विनीशियस को पछाड़कर इस फुटबॉलर ने मारी बाजी
फीफा विश्व कप 2026 में भले ही उज्बेकिस्तान का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया हो, लेकिन टीम के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने अपने प्रदर्शन से दुनिया का ध्यान जरूर खींचा है। 31 वर्षीय स्ट्राइकर ने गोल ऑफ द टूर्नामेंटअवॉर्ड की ग्रुप स्टेज की वोटिंग में पहला स्थान हासिल किया है। डीआर कांगो के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में शोमुरोदोव ने बेहद कठिन कोण से शानदार लॉब शॉट लगाकर गोल किया था। इसी गोल को प्रशंसकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया और उन्हें कुल 36 प्रतिशत वोट मिले। इस वोटिंग में हैती के विल्सन इसिडोर 26.5 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बोस्निया और हर्जेगोविना के केरिम अलाजबेगोविच को 24.9 प्रतिशत वोट मिले। सबसे खास बात यह रही कि शोमुरोदोव ने इस शुरुआती वोटिंग में लियोनल मेसी और विनीसियस जूनियर जैसे विश्व फुटबॉल के बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया। The votes are in! 🗳️Eldor Shomurodov wins Goal of the Group Stage and advances to the Final Hyundai Goal of the Tournament Vote. @Hyundai_Global #FIFAWorldCup #Hyundai #HyundaiGOTT2026 #GoalOfTheTournamentmdash; FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 30, 2026 👏🏻 Tebrikler 𝐄𝐥𝐝𝐨𝐫 𝐒𝐡𝐨𝐦𝐮𝐫𝐨𝐝𝐨𝐯🇺🇿 ⚽ Oyuncumuz Eldor Shomurodov, Ouml;zbekistan'ın Duuml;nya Kupası K Grubu'ndaki uuml;ccedil;uuml;ncuuml; maccedil;ında Demokratik Kongo karşısında takımının tek goluuml;nuuml; kaydetti. pic.twitter.com/XDSbAwoPOemdash; RAMS Başakşehir (@ibfk2014) June 28, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 05:44 IST
फीफा विश्वकप 2026: कौन बना ग्रुप स्टेज का बेस्ट गोल स्कोरर? मेसी-विनीशियस को पछाड़कर इस फुटबॉलर ने मारी बाजी #Football #Sports #International #EldorShomurodov #Uzbekistan #FifaWorldCup2026 #GoalOfTheTournament #HyundaiGoalOfTheTournament #LionelMessi #ViniciusJunior #WilsonIsidor #KerimAlajbegovic #UzbekistanVsDrCongo #SubahSamachar
