Korba News: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने जंगली भालू को मारी टक्कर, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने की ये मांग
उरगा-पत्थलगांव नेशनल हाईवे सड़क को पार कर रहे जंगली भालू को वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद कोसाबाड़ी स्थित डिपो में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि उरगा से पत्थलगांव नेशनल हाईवे का निर्माण अभी चल रहा है। इसी मार्ग पर सरदुकला के पास भालू रविवार की रात लगभग आठ बजे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान भारी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वहीं इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 17:06 IST
Korba News: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने जंगली भालू को मारी टक्कर, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने की ये मांग #CityStates #Crime #Korba #KorbaNews #KorbaPolice #Chhattisgarh #CgNewsToday #SubahSamachar
