Agra News: सेंट जोंस कॉलेज की एथलेटिक मीट में वैभव और मंजेश का जलवा
आगरा। सेंट जोंस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। दूसरे दिन का शुभारंभ कुलपति प्रो. आशु रानी ने किया। प्रतियोगिताओं के अंतिम मुकाबलों में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में वैभव यादव प्रथम, विशाल द्वितीय और दीपक चाहर तृतीय रहे। महिला वर्ग में मंजेश प्रथम, प्रगति राजौरिया द्वितीय, रक्षा सिंह तृतीय रहीं। महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में मंजेश प्रथम, उमा कुमारी द्वितीय और सोनिया कुमारी तृतीय रहीं। पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में वैभव यादव प्रथम, विशाल द्वितीय, कोमल वर्मा तृतीय रही। 200 मीटर पुरुष दौड़ में वैभव यादव प्रथम, दीपक चाहर द्वितीय और विशाल तृतीय रहे। महिला वर्ग में मंजेश प्रथम, साधना द्वितीय और राखी तृतीय रहीं। 400 मीटर महिला दौड़ में मंजेश प्रथम, साधना द्वितीय और ज्योति उपाध्याय तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में दीपक चाहर ने पहला, माधव यादव ने दूसरा और कोमल वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में दीपक चाहर प्रथम, कोमल वर्मा द्वितीय, नरेंद्र बघेल तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में भी दीपक चाहर प्रथम, कोमल वर्मा द्वितीय और अनिकेत तृतीय रहे।ऊंची कूद पुरुष वर्ग में विशाल प्रथम, आकाश चौधरी द्वितीय और आयुष मीना तृतीय रहे। महिला वर्ग में मंजेश ने पहला, उमा कुमारी ने दूसरा और गरिमा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में विशाल प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय और दीपेश तोमर तृतीय रहे। महिला वर्ग में मंजेश प्रथम, राधा द्वितीय और नौशीन जोसेफ तृतीय रहे। गोला फेंक महिला वर्ग में प्रगति राजौरिया प्रथम, उमा कुमारी द्वितीय और साध्वी तृतीय रहीं। भाला फेंक पुरुष वर्ग में रोहित प्रथम, राहुल द्वितीय, शुभम तृतीय रहे। महिला वर्ग में एलीशिबा प्रथम, उमा द्वितीय और साध्वी तृतीय रहीं। चक्का फेंक पुरुष वर्ग में रोहित प्रथम, अखिलेश सिंह द्वितीय और दीपक चाहर तृतीय रहे। 400 मीटर रिले दौड़ पुरुष वर्ग में अंकुश, दीपक, विशाल और कृष्णवीर की टोली ने पहला स्थान प्राप्त किया। वैभव यादव, हर्ष उपाध्याय, गौतम कुमार और अलकैफ हुसैन की टोली दूसरे व अरुण, आदर्श, दक्ष और मनीष की टोली तीसरे स्थान पर रही। कॉलेज की प्रथम महिला शशि सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह, प्रो. नरेंद्र यादव, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. सुनील बाबू चौधरी, प्रो. सैमुअल गार्डन, प्रो. सायलिस, प्रो. स्टेनली, प्रो. सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहीं। दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 02:49 IST
Agra News: सेंट जोंस कॉलेज की एथलेटिक मीट में वैभव और मंजेश का जलवा #VaibhavAndManjeshShineAtTheAthleticMeetOfSt.John'sCollege #SubahSamachar
