Ayodhya News: वैष्णवी, आदित्य, अभय और अर्पिता ने मारी बाजी

अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद की दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ में अमानीगंज की वैष्णवी ने प्रथम, पूरा की परी ने द्वितीय तथा मिल्कीपुर की नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मसौधा के आदित्य प्रथम, मिल्कीपुर के अंशुमान द्वितीय और बीकापुर के अमन तृतीय रहे। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में अमानीगंज की टीम विजेता रही, जबकि मिल्कीपुर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर बालक वर्ग में मिल्कीपुर के अभय शंकर प्रथम, मसौधा के निर्मल द्वितीय और अमानीगंज के हर्ष पाठक तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में अमानीगंज की अर्पिता प्रथम, पूरा की रीता द्वितीय और मिल्कीपुर की रागिनी तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में अमानीगंज विजेता और मसौधा उपविजेता रहा। जूनियर खो-खो बालिका वर्ग में अमानीगंज प्रथम विजेता और हैंरिग्टनगंज उप विजेता रहा। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। महापौर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में सहयोग, संयम और अनुशासन की भावना विकसित होती है। आलोक सिंह रोहित ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र, वित्त लेखाधिकारी अनुपम कुमार, शिक्षक संजय सिंह, नील मणि त्रिपाठी, योगेश्वर सिंह, राजन श्रीवास्तव, शरद आदि मौजूद रहे। 14-डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान मेंआयोजितकबड्डीप्रतियोगितामेंप्वाइंटलेनेक 14-डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान मेंआयोजितकबड्डीप्रतियोगितामेंप्वाइंटलेनेक 14-डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान मेंआयोजितकबड्डीप्रतियोगितामेंप्वाइंटलेनेक

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: वैष्णवी, आदित्य, अभय और अर्पिता ने मारी बाजी #Vaishnavi #Aditya #AbhayAndArpitaWon #SubahSamachar