Valentine s Day Scam: वैलेंटाइन डे पर रोमांस स्कैम ने दिया दस्तक; इन तरीकों से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

वैलेंटाइन डे के मौके पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने हाई अलर्ट जारी किया है। अपराधी केवल आपकी भावनाओं से नहीं, बल्कि आपके डिजिटल वॉलेट से भी खेल रहे हैं। सोशल इंजीनियरिंग के जरिए ये ठग ऐसे जाल बिछाते हैं कि पढ़े-लिखे लोग भी इनके झांसे में आ जाते हैं। आइए जानते हैं उन खतरों के बारे में जो आपके प्यार के जश्न को फीका कर सकते हैं। इन तरीकों से आपको शिकार बना रहे हैं स्कैमर्स 1. रोमांस स्कैम: फर्जी प्यार की जालसाजी स्कैमर्स डेटिंग एप्स (टिंडर या बंबल) पर आकर्षक प्रोफाइल बनाते हैं। हफ्तों तक भरोसा जीतने के बाद अचानक मेडिकल इमरजेंसी या मिलने के लिए फ्लाइट टिकट के नाम पर पैसों की मांग करते हैं। 2. फर्जी डिलीवरी और कूरियर फ्रॉड मान लीजिए आपको मैसेज आता है कि आपका वैलेंटाइन सरप्राइज गिफ्ट आ गया है, डिलीवरी कंफर्म करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और जैसे ही आप लिंक खोलते हैं या सस्ते के चक्कर में एक रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं, आपका फोन हैक हो जाता है। तो हैकर आपके पासवर्ड एक्सेस करके अकाउंट खाली कर सकता है। 3. भारी डिस्काउंट वाली नकली वेबसाइट्स महंगे ब्रांडेड परफ्यूम या घड़ियों पर 90 प्रतिशत डिस्काउंट देखकर आप ऑर्डर करते हैं। ये साइट्स आपकी कार्ड डिटेल्स चोरी करने के लिए बनाई जाती हैं। जो सस्ते दाम दिखाकर ग्राहकों को खरीददारी करने के लिए आकर्षित करते हैं और लोग झांसे में आकर वेबसाइट पर क्लिक कर देते हैं। 4. गिफ्ट कार्ड और गिवअवे स्कैम मुफ्त डिनर वाउचर या आईफोन गिवअवे के नाम पर सर्वे फॉर्म भरवाए जाते हैं। इसमें आपकी निजी जानकारी (नाम, पता, आधार) ली जाती है, जिसका इस्तेमाल बाद में बैंकिंग फ्रॉड के लिए होता है। सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये हैं गोल्डन रूल्स अनजान लिंक पर क्लिक न करें: व्हाट्सएप या ईमेल पर आए अनजान लिंक्स को कभी न खोलें। ये हैकर्स का ठगी का सबसे शातिर तरीका होता है। ओटीपी न बताएं: बैंक या कोई भी असली कंपनी कभी भी कॉल पर आपसे ओटीपी नहीं मांगती। इसलिए ऐसी कोई भी कॉल आने पर तुरंत शिकायत करें और नंबर ब्लॉक कर दें। वेबसाइट की जांच: किसी भी साइट से खरीदारी करने से पहले चेक करें कि उसके URL में 'https://' और पैडलॉक का निशान है या नहीं। पेमेंट में सावधानी: अनजान शख्स को यूपीआई या बैंक ट्रांसफर करने से बचें, खासकर तब जब वह अचानक किसी संकट का बहाना बनाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 00:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Valentine s Day Scam: वैलेंटाइन डे पर रोमांस स्कैम ने दिया दस्तक; इन तरीकों से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता #TechDiary #National #ValentinesDay #CyberCrime #TechNewsHindi #SubahSamachar