वाराणसी: एलआईसी पॉलिसी के नाम पर 39 लाख की धोखाधड़ी, पिता-पुत्र समेत तीन पर प्राथमिकी; फर्जी रसीदें दी थी
जंसा थाना क्षेत्र में एलआईसी पॉलिसी में निवेश के नाम पर ग्रामीणों से 39 लाख सात हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर जंसा पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें एलआईसी में निवेश का झांसा देकर फर्जी कंपनियों की रसीदें और कूटरचित बॉन्ड थमा दिए गए। पुलिस के अनुसार बेरुका गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह और रितेश कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जलालपुर, महम्मदपुर, बड़ौरा, झबरा और गंगापुर के ग्रामीणों को एलआईसी में पैसा निवेश कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने एलआईसी में पैसा जमा करने के बजाय फर्जी कंपनियों की रसीदें और कूटरचित बॉन्ड दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 00:23 IST
वाराणसी: एलआईसी पॉलिसी के नाम पर 39 लाख की धोखाधड़ी, पिता-पुत्र समेत तीन पर प्राथमिकी; फर्जी रसीदें दी थी #CityStates #Varanasi #LicFraud #LicPolicy #InvestmentFraud #SubahSamachar
