Varanasi Accident: पिंडरा में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, पहुंची पुलिस; शिनाख्त का प्रयास
Varanasi News: वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र स्थित मिराशाह में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 10:15 बजे की है। दोनों युवक पैशन बाइक से जा रहे थे, तभी मिराशाह के पास सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 07:55 IST
Varanasi Accident: पिंडरा में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, पहुंची पुलिस; शिनाख्त का प्रयास #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
