Varanasi Accident: धक्के से सड़क पर गिरा बाइक सवार युवक, ट्रक के कुचलने से मौत; दो साल पहले हुई थी शादी
UP Road Accident: वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित लालपुर चट्टी के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मिर्जापुर जिले के बरैनी गांव निवासी मयंक कुमार सिंह उर्फ सोनू (38) के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर वाराणसी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह लालपुर चट्टी के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मयंक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और वाराणसी की ओर फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 12:20 IST
Varanasi Accident: धक्के से सड़क पर गिरा बाइक सवार युवक, ट्रक के कुचलने से मौत; दो साल पहले हुई थी शादी #CityStates #Varanasi #Azamgarh #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
