Varanasi News: सेना के कैप्टन से 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मंडुवाडीह थाने में FIR; सीपी ने दिखाया कड़ा रुख

Varanasi Crime:सेना के एक कैप्टन से 1.25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में लहरतारा स्थित फॉक्सवैगन काशी एजेंसी के मालिक एवं कर्मचारियों के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आयुक्त कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुए इस मुकदमे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रोहनिया थाना क्षेत्र के लठिया बैंक कॉलोनी निवासी विश्वजीत राय भारतीय सेना में कैप्टन पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि फॉक्सवैगन काशी एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों ने सुनियोजित तरीके से उनके साथ 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित का कहना है कि एजेंसी की ओर से किए गए व्यवहार और लेन-देन में अनियमितता के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। विश्वजीत राय ने बताया कि मामले को लेकर उन्होंने सबसे पहले 7 मार्च 2026 और 8 मार्च 2026 को मंडुवाडीह थाने में पंजीकृत डाक के माध्यम से तथा व्यक्तिगत रूप से लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद लंबे समय तक न तो कोई जांच आगे बढ़ी और न ही प्राथमिकी दर्ज की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 23:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: सेना के कैप्टन से 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मंडुवाडीह थाने में FIR; सीपी ने दिखाया कड़ा रुख #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar