Varanasi News: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आठ घायल, पांच ट्रॉमा सेंटर रेफर; पहुंची पुलिस
Varanasi Crime: वाराणसी में चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रपुरा में शनिवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण के बाद पांच गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की आबादी की जमीन पर ओमप्रकाश यादव पक्ष के लोग करकट लगा रहे थे। इसी दौरान रामबली गोड़ और उनके परिजनों ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 20:14 IST
Varanasi News: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आठ घायल, पांच ट्रॉमा सेंटर रेफर; पहुंची पुलिस #CityStates #Varanasi #ChaubepurVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
