Cyber Crime: फोन अपडेट करने की सूचना दिखी, छह बार में खाते से 99,700 रुपये निकले; पढ़ें- तीन खबरें

वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र निवासी अभय सिंह से साइबर ठगों ने मोबाइल फोन अपडेट होने के बहाने खातों से छह बार में 99,700 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को घटना की जानकारी मोबाइल सामान्य होने के बाद बैंक खाते से रकम कटने का संदेश मिलने पर हुई। कैंट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। अभय सिंह के अनुसार, 13 अगस्त की दोपहर 1:30 बजे अचानक उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। कुछ देर बाद मोबाइल की स्क्रीन पर अपडेट संबंधी सूचना दिखाई देने लगी। कुछ समय बाद फोन सामान्य रूप से चालू हो गया। बैंक खाते की जानकारी देखने पर रकम कटने का पता चला। उन्होंने जांच कराई तो कई बार में धनराशि निकालने की जानकारी सामने आई। पीड़ित के मुताबिक, 13 अगस्त को दोपहर 1:45 बजे से 3:03 बजे के बीच उनके खातों से छह लेनदेन किए गए। साइबर ठगों ने 99,700 रुपये निकाल लिए। पीएनबी के खाते से 98,700 रुपये और एसबीआई के खाते से 1,000 रुपये निकाले गए। अभय सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति को बैंक खाते से जुड़ी कोई अनुमति नहीं दी थी। फोन में अपडेट संबंधी गतिविधि के दौरान ही खाते से रकम निकलने की बात सामने आई। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लेनदेन से जुड़े खातों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 20, 2026, 12:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Cyber Crime: फोन अपडेट करने की सूचना दिखी, छह बार में खाते से 99,700 रुपये निकले; पढ़ें- तीन खबरें #CityStates #Varanasi #CyberFraud #VaranasiNews #VaranasiCyberCrime #SubahSamachar