Varanasi News: नौकरी का भरोसा देकर युवक के नाम पर खुलवाए फर्जी बैंक खाते, सिम भी कराया ट्रांसफर; प्राथमिकी

Varanasi Crime: चौबेपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक के दस्तावेजों का कथित दुरुपयोग करने, उसके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाने और मोबाइल सिम ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी कुंवर शमशेर बहादुर ने आरोप लगाया है कि नीरज कुमार ने उन्हें केनरा बैंक में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इस दौरान आरोपी ने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लिए। साथ ही सादे कागजों पर भी हस्ताक्षर करा लिए। पीड़ित का आरोप है कि बाद में इन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए उसके नाम पर केनरा बैंक की लहरतारा शाखा और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की पाण्डेयपुर शाखा में दो बैंक खाते खुलवा दिए गए। इतना ही नहीं, उसका जियो मोबाइल सिम भी कथित तौर पर अपने नाम ट्रांसफर करा लिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 00:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: नौकरी का भरोसा देकर युवक के नाम पर खुलवाए फर्जी बैंक खाते, सिम भी कराया ट्रांसफर; प्राथमिकी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar