फैक्टरी में धधकी आग: धुएं के गुबार के बीच अस्पताल में थमीं सांसें, सहमे मरीज; गत्ता-कॉपर वायर ने भड़काईं लपटें
वाराणसी में मुढै़ला तिराहा स्थित पंखा फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की सांसों पर भी संकट खड़ा कर दिया। देखते ही देखते असमान में काले धुएं का ऐसा गुबार उठा कि अस्पताल के वार्डों तक में दृश्यता बेहद कम हो गई। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल रहा। फैक्टरी के टीनशेड को फाड़कर उठती लपटें और धुएं के गुबार ने हर किसी को सहमा दिया। मेघना अस्पताल के मरीजों और तीमारदारों के कमरे और वार्ड में धुआं भर गया। मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। तीसरी और दूसरी मंजिल के लोगों को ग्राउंड फ्लोर पर लाया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 29, 2026, 00:17 IST
फैक्टरी में धधकी आग: धुएं के गुबार के बीच अस्पताल में थमीं सांसें, सहमे मरीज; गत्ता-कॉपर वायर ने भड़काईं लपटें #CityStates #Varanasi #VaranasiFireNews #VaranasiNews #FireInFanFactory #SubahSamachar
