Varanasi News: मंडुवाडीह थाने से 50 मीटर पर पकड़ी गई 25 लाख की दवाइयां, जांच के लिए भेजा सैंपल; FIR

Varanasi News: मंडुवाडीह थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर सोमवार की देर रात ड्रग डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने चौधरी कटरे मे चलने वाली एक दवा की फर्म पर छापा मारा तो यहां भारी मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां मिली। ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी के अनुसार मौके पर जो दवाइयां मिली हैं, इसकी बाजार में कीमत करीब 25 लाख हैं। फर्म संचालक संदीप श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की गई तो न तो कोई कागजात दिखा सके और न ही कुछ और जानकारी दे सके। दवाइयों का सैंपल लेकर उसको जांच के लिए भेजा गया है। मामले में ड्रग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कफ सीरफ प्रकरण में अभी जांच चल ही रही है कि अब औषधि विभाग ने नकली दवाइयों के खिलाफ एक बार फिर से अभियान शुरू कर दिया है। इसी के तहत मंडुवाडीह इलाके में रात को टीम पहुंची। यहां टीम को लंबे समय से गलत तरीके से दवाओं के कारोबार की जानकारी मिली थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 23:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: मंडुवाडीह थाने से 50 मीटर पर पकड़ी गई 25 लाख की दवाइयां, जांच के लिए भेजा सैंपल; FIR #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar