Varanasi News: चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर, सीपी के पीआरओ को जंसा थाने की कमान; समीक्षा में एक्शन

Varanasi Crime: वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार रात अपराध समीक्षा बैठक में चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, जंसा थानाध्यक्ष की कमान पीआरओ सत्यजीत सिंह को सौंपी। जंसा थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा को चौबेपुर थाना प्रभारी बनाया। बैठक में सख्त और सक्रिय पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। साइबर अपराध नियंत्रण, विवेचना के समयबद्ध निस्तारण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, यातायात प्रबंधन और सावन की तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि धोखाधड़ी वाले मोबाइल नंबर, 'म्यूल' खातों और साइबर अपराध के गढ़ों पर कार्रवाई हो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 23:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर, सीपी के पीआरओ को जंसा थाने की कमान; समीक्षा में एक्शन #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar