Varanasi News: आठ साल बाद अधिकमास में गंगा दशहरा, स्नान-दान का साै गुना फल; जानें खास मुहूर्त
Adhik Maas: अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास में आठ साल बाद गंगा दशहरा का महापर्व मनाया जाएगा। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को वृषभ लग्न और हस्त नक्षत्र में मां गंगा के अवतरण का उत्सव भक्त मनाएंगे। इसी नक्षत्र व लग्न में मां का अवतरण हुआ था। इसके साथ ही चार विशिष्ट योग और चार उत्तम मुहूर्त में गंगा मां का पूजन होगा जो सौ गुना फलदायी है। गंगा दशहरा का पर्व 26 मई को मनाया जाएगा। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। ज्येष्ठ मास में अधिकमास हो तो गंगा दशहरा अधिकमास वाले ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को ही मनाया जाता है, क्योंकि मां गंगा का भूमंडल पर अवतरण इसी विशिष्ट तिथि पर हुआ था। इसलिए इस पर्व को ज्येष्ठ शुद्ध मास के बजाय अधिकमास ज्येष्ठ मास में मनाते हैं। इससे पहले 2018 में ज्येष्ठ मास में ही अधिकमास पड़ा था। 2018 में गंगा दशहरा 24 मई को मनाया गया था। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रख्यात ज्योतिषाचार्य प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि दशमी तिथि 25 मई को सुबह 8:02 बजे से लगेगी और अगले दिन सुबह 7:40 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के चलते गंगा दशहरा 26 मई को मनाया जाएगा। मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हस्त नक्षत्र और वृषभ लग्न में हुआ था। इस बार भी ये संयोग बन रहा है। सिद्धि, बुधादित्य राजयोग सहित छह विशिष्ट योग भी बन रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 15:18 IST
Varanasi News: आठ साल बाद अधिकमास में गंगा दशहरा, स्नान-दान का साै गुना फल; जानें खास मुहूर्त #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
