Varanasi News: दुबई में फंसे ज्ञानवापी प्रकरण के कोर्ट कमिश्नर के बेटे, दो बार रद्द हुआ टिकट; परिवार परेशान

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच काशी का एक परिवार गहरी चिंता में है। विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी निवासी और 2022 में ज्ञानवापी प्रकरण के सर्वे के लिए नियुक्त कोर्ट कमिश्नर रहे अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह के बेटे अभिनव प्रताप सिंह इन दिनों दुबई में फंसे हैं। एक सप्ताह में ही दो बार वापसी का टिकट रद्द हो चुका है। पिछली बार वह दीपावली पर घर आए थे। अभिनव नोएडा के सॉफ्टवेयर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। लगभग सात दिन पूर्व आधिकारिक कार्य से दुबई गए थे। इसी दौरान पश्चिम एशिया में युद्ध होने लगा। इससे हवाई यातायात और आवागमन प्रभावित हो गया। अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभ में अभिनव एक होटल में ठहरे थे, लेकिन बढ़ती असुरक्षा की आशंका के चलते उन्होंने होटल छोड़ दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: दुबई में फंसे ज्ञानवापी प्रकरण के कोर्ट कमिश्नर के बेटे, दो बार रद्द हुआ टिकट; परिवार परेशान #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar