Varanasi News: 74.52 करोड़ से बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; जानें इसकी खासियत
सिगरा में पार्किंग की किल्लत दूर होगी। यहां एक ही छत के नीचे होटल और बाजार की सुविधा मिलेगी। पशु चिकित्सालय की ढाई एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक कामर्शियल हब बनेगा। नगर निगम ने इन दो बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए बाजार (म्युनिसिपल बॉन्ड) से 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस-6 भवन बनेगा। 74.52 करोंड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंडरग्राउंड पार्किंग, मार्केट कॉम्प्लेक्स और होटल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। 2600 वर्ग मीटर में फैली इस इमारत में अंडरग्राउंड पार्किंग होगी। जिसमें 56 कारें और 22 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इससे निगम को 65 लाख रुपये मासिक आय होने का अनुमान है। कबीरचौरा रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में 34 करोड़ रुपये की लागत से ढाई एकड़ में कमर्शियल भवन (जी प्लस टू) बनेगा। इसके लिए भी निगम ने 25 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी किया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 00:25 IST
Varanasi News: 74.52 करोड़ से बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; जानें इसकी खासियत #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
