Varanasi News: नाला बाधित होने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, प्राथमिकी की चेतावनी; होगी ये जांच

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को शिवदासपुर वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचवटी नगर और सिंधुरिया कॉलोनी में बिछाई जा रही सीवर पाइप लाइन के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान शिवदासपुर से मुख्य मार्ग तक नाला बाधित मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने तत्काल फोन पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यडी) के अधिशासी अभियंता से वार्ता की और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो विभाग व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। शीतला माता मंदिर के समीप भारी जलभराव को देखते हुए नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को सीवर लाइन का विस्तार मुख्य मार्ग तक कराने का निर्देश दिया। साथ ही आवागमन को सुगम बनाने के लिए इंटरलॉकिंग कार्य कराने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जलभरा से जनता को राहत दिलाना प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर और खाली प्लॉटों में भरे पानी पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने जलकल विभाग को सक्शन मशीन लगाकर प्लॉटों से पानी निकालने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में चूने का छिड़काव और एंटी-लार्वा स्प्रे सुनिश्चित किया जाए ताकि बीमारियों का खतरा न रहे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद रविंद्र सोनकर, महाप्रबंधक जलकल अनूप कुमार सिंह, जेई आशुतोष, श्वेता और प्रदीप वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 00:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: नाला बाधित होने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, प्राथमिकी की चेतावनी; होगी ये जांच #CityStates #Varanasi #NagarNigamVaranasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar