Varanasi News: 70 दुकानों को नोटिस, 3 दिन में 28.57 लाख न चुकाने पर आवंटन होगा निरस्त; जानें पूरा मामला
Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम ने भैंसा वाड़ा और नया चौक क्षेत्र की 70 दुकानों को दोबारा नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर 28.57 लाख का बकाया जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। भुगतान न होने पर दुकान का आवंटन निरस्त कर उसे पुलिस बल की मदद से खाली कराने की चेतावनी भी दी है। निगम ने दुकानदारों की सहूलियत के लिए किराया जमा करने की प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। सभी दुकानों पर क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है, ताकि दुकानदार आसानी से भुगतान कर सकें। बावजूद कई दुकानदार किराया जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि बीते दिनों 600 दुकानदारों को नोटिस दिया गया। कुछ दुकानदारों की ओर से लगातार हीलाहवाली के बाद अब सीधे कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 23:44 IST
Varanasi News: 70 दुकानों को नोटिस, 3 दिन में 28.57 लाख न चुकाने पर आवंटन होगा निरस्त; जानें पूरा मामला #CityStates #Varanasi #NagarNigamVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #SubahSamachar
