Varanasi News: गर्मी से राहत...जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर ही मिलेगा ओआरएस, जल्द बनेगा कोल्ड रूम; तैयारी

पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से एक अलग ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) काउंटर की शुरुआत की है, जिससे अब मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. एस. राम ने बताया कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन, लू और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में मरीजों को तुरंत ओआरएस उपलब्ध कराना बेहद जरूरी हो जाता है। पहले मरीजों को ओआरएस के लिए मुख्य दवा काउंटर पर जाना पड़ता था, जहां काफी भीड़ रहती थी और उन्हें इंतजार करना पड़ता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 00:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: गर्मी से राहत...जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर ही मिलेगा ओआरएस, जल्द बनेगा कोल्ड रूम; तैयारी #CityStates #Varanasi #DistrictHospitalVaranasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar