Varanasi News Today: वाराणसी में हादसे...दो लोगों की मौत, पटरी से उतरी मैसूर एक्सप्रेस की दो बोगियां; खबरें

Varanasi News in Hindi: मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक की पहचान राजन बिंद (28) निवासी करसड़ा कछवा बाजार मिर्जापुर के रूप में हुई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक भाग निकला। राजन बिंद बनारस स्टेशन के पास मजदूरी करता था और काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। रूपापुर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक समेत वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस राजन को लेकर पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंची। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राजन की शादी आठ महीने पहले जौनपुर निवासी रंजना देवी से हुई थी। वह दो भाइयों में छोटा था। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन की तलाश के लिए हाईवे पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 23:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: वाराणसी में हादसे...दो लोगों की मौत, पटरी से उतरी मैसूर एक्सप्रेस की दो बोगियां; खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #VaranasiNewsToday #SubahSamachar