Varanasi News Today: कचहरी व अधिवक्ता को बम से उड़ाने की धमकी के आरोप में अरेस्ट, हादसे में मौत; पढ़ें खबरें
Varanasi News in Hindi:वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी निवासी भेलूपुर को फोन पर मैसेज भेजकर कचहरी समेत बम से उड़ने की धमकी देने वाले आरोपी युवक अजीत कुमार सरोज निवासी रैसीपुर सत्तनपुर को भेलूपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पड़ोसी को फंसाने के लिए ऐसा किया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग रहा। परिजनों के विरोध और पकड़े जाने पर लड़की के मोबाइल सिम का धमकी भरा मैसेज करने के लिए प्रयोग किया था। ताकि परिजनों को फंसा सके। मामला संज्ञान में आने के बाद श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिला जज को पत्र लिखकर अवगत कराया। एसीपी और कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने जानकारी ली। बताया कि उनके मोबाइल पर ये मैसेज बुधवार रात 2़ 23 बजे दिखा। लिखा था कि बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उस नंबर को ट्रेस किया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फरवरी में दो बार कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी सामने आ चुकी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 01:00 IST
Varanasi News Today: कचहरी व अधिवक्ता को बम से उड़ाने की धमकी के आरोप में अरेस्ट, हादसे में मौत; पढ़ें खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiNewsToday #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
