Varanasi News Today: युवक की ट्रेन से कटकर मौत, हत्या करने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार; पढ़ें खबरें
Varanasi News in Hindi:लोहता रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। मृतक की पहचान मोहम्मद कयूम (42) निवासी धन्नीपुर के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कयूम सुबह लोहता स्टेशन पर बैठा था। कुछ देर बाद वह रेलवे लाइन पार करने लगा। इसी दौरान भदोही की ओर से आ रही तेज काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को दी। जीआरपी इंस्पेक्टर राजाैल नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छत से धक्का देकर हत्या करने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया गांव में 31 जनवरी दिन शनिवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे कपड़ा सुखाने के विवाद में एक महिला द्वारा धक्कामुक्की कर दूसरी ज्योति को छत से गिराने और मौत के मामले में आरोपी महिला समशुल बेगम उर्फ सुमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शिवपुर पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। दोनों किराए पर रहती थीं। 31 जनवरी को छत पर कपड़ा सुखाने को लेकर विवाद के बाद धक्कामुक्की हुई थी। इस दौरान ज्याति छत से नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि सोमवार को आरोपी महिला समसुल बेगम उर्फ सुमन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 00:55 IST
Varanasi News Today: युवक की ट्रेन से कटकर मौत, हत्या करने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार; पढ़ें खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar
