Varanasi News Today: वाराणसी में तीन लोगों की मौत, चौकी इंचार्ज समेत 3 दरोगा के बदले कार्यक्षेत्र; पढ़ें खबरें

Varanasi News in Hindi:रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी चौकी अंतर्गत विश्व सुंदरी गंगा पुल पर बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मठना, जमालपुर जिला मिर्जापुर निवासी कार्तिक (9) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता अजय नारायण पाठक व दादी विभा घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों घायलों को ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बुलेट से लंका की ओर जा रहे थे।बताया जाता हैं कि तेज गति से आयी अज्ञात वाहन ने बुलट में जोरदार धक्का मार दिया। बुलट सवार बालक सड़क की ओर जबकि दादी व पिता किनारे की तरफ गिर पड़े।सड़क की तरफ गिरे बालक को वाहन कुचलते हुए लंका की ओर भाग निकला।थानाध्यक्ष राजकिशोर पाण्डेय ने बताया कि घायलों को ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया।सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 26, 2026, 00:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: वाराणसी में तीन लोगों की मौत, चौकी इंचार्ज समेत 3 दरोगा के बदले कार्यक्षेत्र; पढ़ें खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiNewsToday #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar