Varanasi News Today: कैंट स्टेशन पर दबोचे गए स्टार गैंग के दो युवक, पेड़ से लटका मिला युवक का शव; अन्य खबरें

कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों में जेवरात चुराने वाले स्टार गैंग का खुलासा किया। दोनों को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास पकड़ा गया। इनके पास से जेवरात और 50 हजार रुपये मिले। दोनों की पहचान सुल्तानपुर के गोलघाट निवासी गुलजार (22) और सारनाथ के बरईपुर निवासी करन कुमार (21) के रूप में हुई। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। दोनों युवकों के हाथ पर स्टार बना था। पूछताछ में दोनों ने अपने को स्टार गैंग का सदस्य बताया है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्लेटफॉर्म 9 के पास आउटर डोर काशी साइड रेलिंग हट से पहले रेल पटरी के पास से दोनों को पकड़ा है। इनके पास से 50 हजार रुपये नगद, 3 अंगूठी, एक चेन, 1 सुई धागा, 1 पायल, 1 बिछिया, दो मोबाइल बरामद किया गया। गुलजार पर पहले से 8 मामले दर्ज हैं। इसमें दो जीआरपी कानपुर सेंट्रल और बाकी वाराणसी में हैं। इसके अलावा करन पर 5 अलग-अलग मामलों में जीआरपी कैंट में प्राथमिकी दर्ज है। पेड़ से लटका मिला युवक का शव लोहता थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में वरुणा नदी के किनारे महुआ की डाल पर फंदे से लटकते युवक का शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गमछे के सहारे लटके युवक ने काली पैंट और नीली स्वेटर पहन रखी थी। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष राजबहादुर मौर्य ने बताया कि युवक का उम्र लगभग 34 से 35 साल है। उसकी पहचान कराई जा रही है। इसे भी पढ़ें;Maha Shivratri: 250 करोड़ के धातुओं और दुर्लभ रुद्राक्ष से महकी काशी, 400 करोड़ के पार होगा कारोबार दो मकान से आभूषण और नकदी चोरी चोलापुर थाना क्षेत्र के टेकारी गांव में बृहस्पतिवार रात दो घरों में चोरी हो गई। पीड़िता आशा देवी ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी रात घर का ताला तोड़कर आभूषण और 40 हजार पर हाथ साफ किया गया। वहीं, पीड़िता प्यारी देवी ने पुलिस को बताया कि सोने की दो अंगूठी, सोने की चेन, लगभग डेढ़ किलो चांदी, मंगलसूत्र और झुमके चोरी किए गए। चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 12:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: कैंट स्टेशन पर दबोचे गए स्टार गैंग के दो युवक, पेड़ से लटका मिला युवक का शव; अन्य खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiNewsToday #CanttStationVaranasi #VaranasiLatestNews #SubahSamachar