Cyber Crime: दो हजार की साइबर ठगी से 20 करोड़ रुपये के बेटिंग मॉड्यूल का खुलासा, दो ठग गिरफ्तार

महिला के साथ दो हजार रुपये की साइबर ठगी की जांच में बेटिंग ऐप के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। ओम वेबसाइट के बेटिंग ऐप से 20 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का पर्दाफाश हुआ। साइबर पुलिस ने ऐप नेटवर्क को संचालित करने वाले दो ठगों दीपक सिंह और प्रवीण सिंह निवासी कानपुर नगर को दासनगर नगर कॉलोनी जगतगंज वाराणसी से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से नौ मोबाइल फोन, 12 सिम समेत अन्य सामान मिले। पुलिस ने जांच के दौरान पांच लाख रुपये होल्ड कराए। ठगी के पैसों को साइबर ठग म्यूल बैंक खातों के अलावा अन्य डिजिटल वॉलेट व थर्ड पार्टी ऐप का उपयोग कर निकासी करते थे। पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े दो अन्य नाम दिलावर और प्रवीण उर्फ अक्षय का नाम आया। पुलिस अब इनकी तलाश में जुट गई है। एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर एक महिला ने दो हजार रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसका इंस्टाग्राम आईडी हैक कर क्यूआर कोड से पैसे लिए गए। शिकायत के आधार पर एक नंबर प्रकाश में आया। इसे भी पढ़ें;Railway News: मुंबई में बारिश से ट्रैक धंसा, वाराणसी में देरी से पहुंचीं पांच ट्रेनें; परेशान रहे यात्री जिसकी जांच की गई तो पता चला कि ठगी का पैसा ओम वेबसाइट बुक ऐप के माध्यम गया है। पुलिस नंबर के आधार पर दोनों साइबर ठगों के पास पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि साइबर ठगी का पैसा इस ऐप के माध्यम से खपाया जा रहा है। टेलीग्राम, व्हाट्सएप पर एडमिन वर्चुअल नंबर से जुड़े हैं। रोज पांच लाख रुपये का ट्रांजेक्शन होता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 11:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Cyber Crime: दो हजार की साइबर ठगी से 20 करोड़ रुपये के बेटिंग मॉड्यूल का खुलासा, दो ठग गिरफ्तार #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #CyberCrime #SubahSamachar