वाराणसी में सड़क हादसे: महिला सहित पांच लोगों की मौत, छह घायल; कहीं पिकअप बनी वजह, किसी को कार ने मारी टक्कर
वाराणसी शहर में रविवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में जैतपुरा थाना क्षेत्र से तीन, जबकि शिवपुर और मिर्जामुराद से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। कुछ मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ की तलाश जारी है। जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया-सारनाथ मार्ग स्थित मछलीमंडी के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में महिला दुलारी देवी (60) और निहाल अहमद (24) की मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक महावीर यादव समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक गुड्डू साहू (निवासी छपरा, बिहार) तेज रफ्तार में पुल से नीचे उतर रहा था, जबकि ऑटो पुराने पुल से आ रहा था। इसे भी पढ़ें;Varanasi Weather: काशी में झुलसा रही गर्मी, आधी रात से चल रहीं गर्म हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे। निहाल अहमद (निवासी दनियालपुर, सारनाथ) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंचकोशी चौराहे पर ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करने वाली श्याम दुलारी देवी (60) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को मौके से गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 15:54 IST
वाराणसी में सड़क हादसे: महिला सहित पांच लोगों की मौत, छह घायल; कहीं पिकअप बनी वजह, किसी को कार ने मारी टक्कर #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #SubahSamachar
