बनारस रोपवे के यात्रियों सावधान: पान-गुटखा खाके अइला त न मिली एंट्री, गंडोला से पीक थुकबा त जुर्माना वसूलल जाई

काशी में गंडोले का सफर दिसंबर से शुरू होगा। रोपवे का काम 96 प्रतिशत पूरा हो गया है। लेकिन, बनारसियों के लिए सबसे ज्यादा ध्यान देनेवाली बात ये है कि अगर पान या गुटखा खाके रोपवे स्टेशन अइला त एंट्री न मिली। यही नाही गंडोला से पीक थुकबा त तगड़ा जुर्माना वसूलल जाई। रोपवे में पान थूकना और गंदगी फैलाना प्रतिबंधित है। पान-गुटखा साथ लेकर जाने पर भी मनाही है। इसी खातिर स्टेशन के बाहर ही पीकदान भी लगाए जाएंगे। गंडोला तक कोई पान खाकर पकड़ा गया तो जुर्माना लगेगा। रोपवे का हर दिन ट्रायल चल रहा है। इसके ट्रायल में अमर उजाला टीम को भी शामिल होने का मौका मिला। ये देखने की आसमान से काशी कैसा नजर आता है। इतिहास से सनी गलियां, मंत्रों से महकते मंदिर, घाट को जाते रास्ते और महादेव की काशी का टॉप व्यू देखना सचमुच अद्भुत है। यह भारत का पहला शहरी सार्वजनिक परिवहन रोपवे है। यहां के अलावा बोलीविया, कोलंबिया और मैक्सिको सिटी में रोपवे सार्वजनिक परिवहन का हिस्सा है। इसे भी पढ़ें;वाराणसी में नौ दिन से तेंदुए का खौफ: 45 हजार लोगों में दहशत, वन विभाग ने लगाए दो पिंजरे, बांधी बकरियां

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 00:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बनारस रोपवे के यात्रियों सावधान: पान-गुटखा खाके अइला त न मिली एंट्री, गंडोला से पीक थुकबा त जुर्माना वसूलल जाई #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #VaranasiRopeway #VaranasiRopewayRules #VaranasiNews #SubahSamachar