Varanasi Traffic: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर उतरे पुलिस आयुक्त, जाम और अतिक्रमण पर नाराज; दिए निर्देश

Varanasi News: वाराणसी में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का निरीक्षण कर यातायात, अतिक्रमण और जन सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लहरतारा चौराहा, मोहनसराय, ट्रांसपोर्ट नगर, मिर्जामुराद और कछवां रोड तक विभिन्न स्थानों का दौरा किया। कछवां रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर पुलिस आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को अव्यवस्थित वाहनों, अवैध पार्किंग और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान 27 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 681 वाहनों का चालान कर 13 लाख 35 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा पांच अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 14:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Traffic: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर उतरे पुलिस आयुक्त, जाम और अतिक्रमण पर नाराज; दिए निर्देश #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar