Varanasi Weather: हवा में नमी बरकरार, औसत से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया पारा; काशी में दो दिन येलो अलर्ट जारी

Varanasi Weather:तीन दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के बाद जिले के मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। शनिवार को सुबह से ही नम हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। दिन में धूप निकलने के बावजूद उसका असर सामान्य दिनों की तुलना में कम रहा। वहीं शाम के समय भी मौसम सुहावना बना रहा और लोगों ने राहत महसूस की। इस सप्ताह 25 मई से शुरू हुआ नौतपा अभी जारी है और यह दो जून तक चलेगा। नौतपा के शुरुआती तीन दिनों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। दिन और रात दोनों समय गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग परेशान रहे। उस दौरान जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 22:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: हवा में नमी बरकरार, औसत से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया पारा; काशी में दो दिन येलो अलर्ट जारी #CityStates #Varanasi #VaranasiWeather #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar