Varanasi Weather: तीन दिन की बारिश के बाद पारा 5 डिग्री चढ़ा, उमस ने किया परेशान; 48 घंटे फिर बारिश के आसार

वाराणसी में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बारिश के दौरान जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वहीं शुक्रवार को यह बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, बृहस्पतिवार की तुलना में तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हवा में नमी 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहने के कारण लोगों को तेज उमस का सामना करना पड़ा। दिनभर धूप और नमी के कारण बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी अधिक महसूस हुई। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है। फिलहाल किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अगले दो दिनों के दौरान अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 23:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: तीन दिन की बारिश के बाद पारा 5 डिग्री चढ़ा, उमस ने किया परेशान; 48 घंटे फिर बारिश के आसार #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar