Varanasi Weather: देश के शीर्ष 10 गर्म शहरों में काशी, 45 डिग्री पारा; 40 किमी प्रति घंटे की गति से चली लू

UP Weather News: काशी में सोमवार को झुलसाने वाली धूप का कहर बरपा। वर्ष 2016 के बाद पांचवीं बार मई में काशी इतनी ज्यादा तपी। सीजन में पहली बार इतनी तीखी धूप पड़ी। दोपहर में नावों का संचालन ठप हो गया। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शहर की सड़कों से आंच निकलती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने धूप के तेवर और बढ़ा दिए। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 19, 2026, 00:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: देश के शीर्ष 10 गर्म शहरों में काशी, 45 डिग्री पारा; 40 किमी प्रति घंटे की गति से चली लू #CityStates #Varanasi #HeatwaveAlert #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar