Varanasi Weather: हवा में नमी से कम हुआ धूप का असर, 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा; फिर बढ़ेगी गर्मी

वाराणसी में पिछले सप्ताह नम हवाओं और बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप के कारण मौसम ने अचानक करवट ली थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे। हालांकि शनिवार को मौसम ने फिर राहत दी। सुबह से ही हवा में नमी अधिक रहने के कारण धूप का असर कम रहा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। अप्रैल महीने में तेज धूप और लू के कारण अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन मई की शुरुआत से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 10 दिनों में दो बार तेज हवा और बारिश होने से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव के चलते इस बार मानसून आने तक गर्मी का असर उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। शनिवार को सुबह से नम हवाएं चलने के कारण दिन और रात दोनों समय लोगों को अन्य दिनों की तुलना में अधिक राहत मिली। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से 2.8 डिग्री कम होकर 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह मौसम फिर बदल सकता है। तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून के समय से आने के संकेत भी मिल रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 23:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: हवा में नमी से कम हुआ धूप का असर, 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा; फिर बढ़ेगी गर्मी #CityStates #Varanasi #VaranasiWeatherNews #WeatherNews #VaranasiNews #SubahSamachar