Meerut News: खो-खो में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरदान का हुआ सम्मान

फोटोसंवादमेरठ। 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में हुई 35वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की ओर से मेरठ के वरदान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को वरदान के मेरठ पहुंचने पर गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कालेज में उनका सम्मान किया गया। कोच मनोज कनौजिया ने बताया कि रामसहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक रजनीश त्यागी ने पटका और किट पहनाकर वरदान का सम्मान किया। प्रदेश महासचिव रालोद खेल प्रकोष्ठ भूपेंद्र सिंह ने भी उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी, प्रबुद्ध कीड़ा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनीता गोस्वामी, गौरव, जयप्रकाश, सुकरमपाल ने खिलाड़ी को बधाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 18:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: खो-खो में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरदान का हुआ सम्मान #Vardhan #WhoGaveABrilliantPerformanceInKho-Kho #WasHonored. #SubahSamachar