वरुणा चेतावनी बिंदु पार: काशी में गंगा का जलस्तर घटा, तीन साल से लगातार ऐसी स्थिति; लोग बोले- नहीं मिल रहा मदद
वाराणसी जिले में गंगा के जलस्तर में बीते तीन दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, वरुणा चेतावनी बिंदु पार कर चुकी है। गंगा का जलस्तर 67.92 मीटर है। जबकि, वरुणा का जलस्तर 70.21 मीटर है जो चेतावनी बिंदु के बराबर है। गंगा के जलस्तर के ऐसे हालात तीन साल से लगातार देखे जा रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को वरुणा का जलस्तर 70.21 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु के बराबर है। हालांकि, पानी में बढ़ाव फिलहाल स्थिर है। लेकिन, पानी बढ़ने के कारण तटवर्टी क्षेत्रों में दुश्वारियां अधिक हैं। वरुणा किनारे जीवनयापन करने वाले या तो अपने घरों की छत पर गुजारा कर रहे हैं या फिर किराये के मकान में शिफ्ट हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 26, 2026, 23:44 IST
वरुणा चेतावनी बिंदु पार: काशी में गंगा का जलस्तर घटा, तीन साल से लगातार ऐसी स्थिति; लोग बोले- नहीं मिल रहा मदद #CityStates #Varanasi #FloodInVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
