वट सावित्री व्रत: सौभाग्य और दीघार्यु के लिए आज होगी विशेष पूजा, जानें शुभ मुहूर्त; होंगे स्नान और दान
Ballia News: भारतीय संस्कृति में पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए किए जाने वाले व्रतों में वट सावित्री व्रत का स्थान सर्वोपरि है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह पर्व इस वर्ष विशेष संयोग लेकर आ रहा है। अमृतपाली निवासी ज्योतिर्विद आचार्य पंडित आदित्य पराशर के अनुसार यह व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि वैज्ञानिक और आध्यात्मिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष वट सावित्री व्रत 16 मई 2026 (ज्येष्ठ अमावस्या) को रखा जाएगा। पंडित आदित्य पराशर बताया कि जिस प्रकार वटवृक्ष अक्षय और दीर्घायु होता है, उसी प्रकार इसकी पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि और आरोग्य का संचार होता है। अमावस्या के दिन प्रातः स्नानादि के बाद मंत्र के साथ व्रत का संकल्प लें। अमावस्या के दिन वटवृक्ष के नीचे बैठकर बांस के पात्र में सप्तधान्य रखें और सावित्री-सत्यवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजन करें। वट सावित्री व्रत की अमावस्या तिथि 16 मई की सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 17 मई को अर्धरात्रि में 1 बजकर 30 मिनट पर होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 15, 2026, 20:11 IST
वट सावित्री व्रत: सौभाग्य और दीघार्यु के लिए आज होगी विशेष पूजा, जानें शुभ मुहूर्त; होंगे स्नान और दान #CityStates #Varanasi #Ballia #VatSavitriPuja2026 #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
