वीडीए का फ्लैट हड़पा: मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर रची साजिश, बहन-भांजे समेत पांच पर FIR; जांच शुरू

मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। जैतपुरा थाने में शनिवार को पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें मृतक की बहन और भांजा भी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रफीक अहमद ने पुलिस को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता साहेब आलम उर्फ बशीरउद्दीन को एक वीडीए फ्लैट आवंटित हुआ था। यह फ्लैट वाराणसी की अशोक बिहार कॉलोनी के फेस-1, पहाड़िया में स्थित था। पिता का निधन वर्ष 2001 में हो गया था। निधन के बाद फ्लैट उनकी बहन को रहने के लिए दिया गया था। भांजे मोहम्मद राशिद खान पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है। उन्होंने रिजवान नामक व्यक्ति को मृतक साहेब आलम के रूप में रजिस्ट्री कार्यालय में पेश किया। 27 जुलाई 2012 को फर्जी तरीके से फ्लैट की रजिस्ट्री राशिद खान के नाम करा ली गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 23, 2026, 00:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वीडीए का फ्लैट हड़पा: मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर रची साजिश, बहन-भांजे समेत पांच पर FIR; जांच शुरू #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar