Aligarh News: सब्जी व्यापारी पर चाकू से हमला, तीन आरोपी पकड़े

कृषि उत्पादन मंडी समिति अतरौली रोड पर शनिवार सुबह ढकेल हटाने को लेकर हुए विवाद में सब्जी व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें व्यापारी जितेंद्र कुमार निवासी जिजाथल घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजनों ने बताया है कि जितेंद्र कुमार आढ़त चलाते हैं। आरोप है कि सुबह आदिल नामक युवक ने उनकी दुकान के सामने ढकेल लगा दी। हटाने को कहने पर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद आदिल अपने भाई साजिद, शहनवाज और पिता सफी मोहम्मद के साथ मंडी पहुंचा और व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद अन्य व्यापारियों ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। कोतवाली निरीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है, अन्य की तलाश जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 02:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: सब्जी व्यापारी पर चाकू से हमला, तीन आरोपी पकड़े #AligarhNews #ThreeAccused #SubahSamachar