Rudraprayag News: अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, चालक की तलाश जारी
फोटोरुद्रप्रयाग। गौचर से बिजराकोट लौट रहा एक वाहन चमसिल क्षेत्र के सारी बैंसोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में चालक अकेला सवार था। हादसे के बाद से वाहन चालक राकेश सिंह निवासी बिजराकोट लापता है। सोमवार को मौके पर घोलतीर पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें खोज एवं बचाव के लिए पहुंचीं लेकिन वाहन और चालक दोनों का पता नहीं चल पाया। बिजराकोट के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात को गौचर पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची थी लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण चालक का पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह फिर से रुद्रप्रयाग संयुक्त टीमों ने सर्च अभियान शुरू किया मगर चालक का पता नहीं चल पाया। दोपहर बाद सर्च अभियान बंद किया गया। उधर घोलतीर चौकी प्रभारी जयवीर रावत ने बताया कि जहां वाहन गिरा है वहां पानी का बहाव बहुत अधिक है। कल फिर से खोज अभियान शुरू किया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 17:18 IST
Rudraprayag News: अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, चालक की तलाश जारी #VehicleFallsIntoAlaknandaRiver #SearchOnForDriver #SubahSamachar
