Mandi News: लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा, तीन गिरफ्तार
दो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागेसंवाद नयूज एजेंसीडैहर (मंडी)। कमांद क्षेत्र स्थित च्योडा जंगल में वन विभाग ने गत रविवार रात अवैध रूप से काटे गए 25 नग लकड़ी से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मामले में निहरी पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।वन विभाग के मुताबिक रविवार देर रात जैदेवी और रोहांडा वन बीट की संयुक्त टीम गश्त पर थी। इसी दौरान कमांद के च्योडा जंगल में कुछ लोगों के अवैध रूप से पेड़ काटकर लकड़ी एक वाहन में लादने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर दबिश दी तो पांच लोगों में से दो भाग निकले जबकि तीन को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीता राम, खोज राज निवासी खुनाल, ढमेश्वर राम निवासी थाच डाकघर पौड़ा कोठी के रूप में हुई है। पूछताछ में भागे आरोपियों के नाम भी सामने आ गए हैं। वन विभाग की टीम ने मौके से कुल 25 नग अवैध लकड़ी बरामद की है। इनमें से 15 नग पिकअप में लादे जा चुके थे, जबकि 10 नग वाहन के पास रखे थे। जांच में सामने आया है कि लकड़ी पर विभागीय हैमर मार्क नहीं था और आरोपियों के पास इसके परिवहन या स्वामित्व से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी नहीं थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी चमन लाल ने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर निहरी पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कर करवा दी गई है। पुलिस भागे आरोपियों की तलाश कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 15:36 IST
Mandi News: लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा, तीन गिरफ्तार #VehicleLoadedWithWoodSeized;ThreeArrested. #SubahSamachar
