वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़ा: बिलासपुर पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम, मामले में मुख्य आरोपी अभी फरार

हिमाचल प्रदेश के आरएलए बिलासपुर के चर्चित वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े की जांच के सिलसिले में सोमवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बार फिर आरएलए कार्यालय में दबिश दी। टीम का मुख्य उद्देश्य मामले से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेना था, लेकिन जानकारी मिली है कि टीम को फिलहाल दस्तावेज हासिल नहीं हो पाए हैं। क्राइम ब्रांच ने जब स्थानीय ब्रांच से घोटाले से जुड़ी फाइलें और साक्ष्य मांगे, तो विभाग की ओर से बताया गया कि वांछित दस्तावेज बिलासपुर कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार जांच से संबंधित रिकॉर्ड शिमला भेजा गया है। इसके चलते टीम को कागजी कार्रवाई और साक्ष्य जुटाने में तकनीकी बाधा का सामना करना पड़ रहा है। फर्जीवाड़े का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा सीनियर असिस्टेंट गौरव अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी के कार्यालय से अचानक गायब होने और उसके बाद से फरार रहने के कारण पुलिस अब उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। वहीं, इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से गठित राज्य स्तरीय समिति भी समानांतर जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़ा: बिलासपुर पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम, मामले में मुख्य आरोपी अभी फरार #CityStates #Shimla #VehicleRegistrationFraud #SubahSamachar