वेनिस फिल्म फेस्टिवल: फैशन का जलवा और 'बंकर' की धूम, 15 मिनट तक गूंजती रहीं तालियां; भावुक हुईं पेनेलोप क्रूज

10 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में हॉलीवुड समेत दुनियाभर के कई बड़े सितारे लिडो द्वीप पहुंच रहे हैं। इस बार रेड कार्पेट पर सादगी और क्लासी लुक देखने को मिल रहे हैं। खासतौर पर काले रंग के आउटफिट्स का खूब दबदबा है। हालांकि, कुछ सितारों ने अपने चमकीले और अलग अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लुक को लेकर चर्चा में रहींमैगी गिलेनहाल फेस्टिवल की ज्यूरी अध्यक्ष मैगी गिलेनहाल भी अपने लुक को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने कस्टम ब्लैक सिल्क का असममित बालेंसीआगा गाउन पहना। वहीं, केंडल जेनर का गोल्डन लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। केंडल पहली बार वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं और इस खास मौके पर उन्होंने जियोर्जियो अरमानी के 1995 के फॉल-विंटर कलेक्शन का विंटेज आउटफिट पहना।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 09, 2026, 09:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वेनिस फिल्म फेस्टिवल: फैशन का जलवा और 'बंकर' की धूम, 15 मिनट तक गूंजती रहीं तालियां; भावुक हुईं पेनेलोप क्रूज #Hollywood #National #VeniceFilmFestival2026 #VeniceFilmFestival #VeniceFilmFestival2026Dates #VeniceFilmFestival2026SubmissionDeadline #Bunker #PenelopeCruz #PenelopeCruzBunker #SubahSamachar