Ambala News: फर्जी पासपोर्ट के मामले में वेंकट 12 दिन के रिमांड पर

नारायणगढ़। जॉर्जिया से डिपोर्ट कर भारत लाए गए हत्या व रंगदारी के 32 मामलों के आरोपी बदमाश वेंकट गर्ग को एसटीएफ अंबाला ने कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को नारायणगढ़ स्थित जेएमआईसी आकांक्षा की अदालत में पेश किया। अदालत से अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क व फर्जी पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए 12 दिन का रिमांड मिला है। एसटीएफ की जांच में सामने आया था कि वेंकट गर्ग 10 दिसंबर 2024 को दिल्ली से भागा था और गुरुग्राम के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाकर जॉर्जिया पहुंच गया था। रिमांड के दौरान आरोपी को गुरुग्राम ले जाया जाएगा। बता दें कि नारायणगढ़ में 25 जनवरी 2025 को हरबिलास हत्या कांड से पहले ही वेंकट गर्ग जॉर्जिया भाग गया था। वहीं से बैठे-बैठे अपने गुर्गों के जरिये हरबिलास की हत्या करवाई। जांच के दौरान पता चला था कि इस मामले में वेंकट ही मुख्य आरोपी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 03:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: फर्जी पासपोर्ट के मामले में वेंकट 12 दिन के रिमांड पर #VenkatRemandedTo12-dayCustodyInFakePassportCase. #SubahSamachar