Baghpat News: वयोवृद्ध इलम चंद ने एथलेटिक्स में जीते स्वर्ण सहित दो पदक
फोटो-एक संवाद न्यूज एजेंसी बिनौली। रंछाड़ गांव के वयोवृद्ध एथलीट इलमचंद तोमर ने केरल में हुई नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण सहित दो पदक जीते हैं। उनके पदक जीतने पर परिजनों व लोगों ने खुशी जताई। केरल के तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में 28 जनवरी को नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप कराई गई। वहां इलमचंद तोमर ने पोल वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक और त्रिकूद स्पर्धा में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इलमचंद को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुके हैं। उनके पदक जीतने पर मास्टर प्रहलाद सिंह, प्राचार्य संत कुमार शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य सतबीर सिंह, अरविंद प्रधान, सुधीर तोमर, ओमबीर सिंह, अवनीश तोमर आदि ने बधाई दी। साथ ही कहा कि उनका गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 16:51 IST
Baghpat News: वयोवृद्ध इलम चंद ने एथलेटिक्स में जीते स्वर्ण सहित दो पदक #VeteranIlumChandWonTwoMedalsInAthletics #IncludingAGold. #SubahSamachar
