पूर्व सैनिकों का समर्पण प्रेरणादायक : कर्नल नवरत्न सिंह

संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मेरठ प्रांत का रविवार को रोहटा रोड स्थित ज्योति कुंज में प्रशिक्षण समागम का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के प्रांत अध्यक्ष नवरत्न सिंह ने कहा कि सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिकों का राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रेरणादायक होता है। संगठन हर परिस्थितियों में उनके साथ खड़ा है। रोजगार, पुनर्वास संबंधी समस्याओं के निराकरण कराया जाएगा।कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के प्रांत अध्यक्ष कर्नल नवरत्न सिंह, प्रांत महासचिव रामसेवक शर्मा, संगठन सचिव मेजर आनंद टंडन, महासचिव डॉ. देवेंद्र तोमर, प्रचार प्रमुख डॉ. हरेंद्र चौधरी और प्रदेश सह सचिव सोनेलाल ने किया। समागम के दौरान पूर्व सैनिकों के राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और वर्तमान परिस्थितियों में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। इसमें मेरठ प्रांत के 14 जिलों से आए पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। संचालन रामसेवक शर्मा ने किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पूर्व सैनिकों का समर्पण प्रेरणादायक : कर्नल नवरत्न सिंह #Veterans'DedicationIsInspiring:ColonelNavratnaSingh #SubahSamachar