Kushinagar News: जटहा-बगहा पुल निर्माण के लिए विहिम चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

दुदही। जूनियर हाई स्कूल परिसर में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें जटहा -बगहा पुल के निर्माण को लिए चर्चा कर 12 जून से हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल ने कहा कि जटहां-बगहा पुल निर्माण होने से यूपी और बिहार गांवों का विकास होगा। इससे यूपी और बिहार के लोगों को आवागमन आसान होगा। कारोबार की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। संगठन 12 जून से इस पुल के निर्माण हेतु हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगा। इसे विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति से मुलाकात कर अवगत कराया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल, नरेंद्र मिश्र , कैलाश कुशवाहा , श्याम बदन यादव , सुभाष कुमार , विवेकानंद तिवारी, ब्रजनारायण, अवधेश कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: जटहा-बगहा पुल निर्माण के लिए विहिम चलाएगा हस्ताक्षर अभियान #KushinagarNews #SubahSamachar