Kurukshetra News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष ने किया स्कूलों का निरीक्षण

कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुकवार को 12वीं कक्षा की इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर करीब 4800 विद्यार्थियों ने ये परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू होकर शाम 3:30 बजे तक चली। परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं जांची। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई।इस दौरान परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि इतिहास का पेपर आसान था, जबकि जीव विज्ञान के कुछ सवाल थोड़े कठिन थे। जीव विज्ञान का पेपर देने आई छात्रा वृंदा और मनीष ने कहा कि पेपर इतना आसान नहीं था और कुछ सवाल कठिन थे। वहीं इतिहास का पेपर देने आई छात्रा नेहा और छात्र संदीप ने बताया कि उनका पेपर अच्छा हुआ और अधिकतर सवाल पढ़े हुए पाठ्यक्रम से ही आए थे।परीक्षा के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर के उड़नदस्ते ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा-तीन से निरीक्षण अभियान शुरू किया। यहां परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। सतीश शाहपुर ने बताया कि कड़ी निगरानी और सघन जांच के कारण किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने नहीं आया। उन्होंने डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से अनुचित साधनों पर काफी हद तक रोक लगी है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को पहचान पत्र पहनने और परीक्षा से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष ने किया स्कूलों का निरीक्षण #ViceChairmanOfHaryanaEducationBoardInspectedSchools #SubahSamachar